Niyojan Niti: झारखंड के बेरोजगारों को लाठी की मार नहीं, नौकरी दे सरकार, बोले भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश

राज्य के युवा नौकरी मांग रहे हैं, तो सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के युवाओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है. चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने प्रति वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि नौकरी नहीं दे पाये, तो बेरोजगारी भत्ता देंगे.
Niyojan Niti: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद ने नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद राज्य सरकार पर हमला बोल दिया है. दीपक प्रकाश ने कहा है कि राज्य की सरकार बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करने की बजाय उन्हें रोजगार दे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी की वजह से झारखंड के युवा आंदोलित हैं.
राजधानी रांची में विधानसभा घेराव करने केलिए जा रहे बेरोजगार छात्रों-नौजवानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने की दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार ने लगभग साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. लोकलुभावन वादे करके सत्ता में आयी यह सरकार अब बेरोजगार युवाओं का दमन कर रही है.
Also Read: विधानसभा के बाहर पुलिस की लाठी खाने के बाद बोले जयराम महतो- भगत सिंह के शहादत दिवस पर गोली से भी नहीं डरेंगे
उन्होंने कहा कि राज्य के युवा नौकरी मांग रहे हैं, तो सरकार उनको नौकरी देने की बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के युवाओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है. चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने प्रति वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि नौकरी नहीं दे पाये, तो बेरोजगारी भत्ता देंगे.
आज जब युवा नौकरी मांग रहे हैं, तो पुलिस उन पर लाठियां बरसा रही है. उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है. श्री प्रकाश ने कहा कि इस सरकार ने कभी भाषा विवाद, तो कभी 1932 की नियोजन नीति, कभी झारखंड से 10वीं-12वीं पास का विवाद खड़ा करके राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है.
Also Read: Niyojan Niti: विधानसभा घेरने पहुंचे छात्र बोले- अधिकार लेकर रहेंगे, अब होगा उग्र आंदोलन, देखें VIDEO
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप नियोजन नीति, स्थानीय नीति के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकते हैं. इसलिए दो कदम आगे-पीछे बढ़ना-लौटना आपके लिए छोटी बात होती है. लेकिन, एक बेरोजगार नौजवान से पूछिए कि उसके ऊपर क्या गुजरती है.
श्री प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2019 में जिस युवा शक्ति ने आपकी पालकी उठायी थी, वही युवा शक्ति आगामी चुनाव में आपकी सरकार को धूल चटायेगी. उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है, सरकार युवाओं की भावनाओं और मजबूरियों से खेलना बंद करे. आपको अपने वादे के अनुरूप नौकरी नहीं दे पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




