रांची में बाइक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर | Prabhat Khabar Network
सिल्ली के मुरी-गोला रोड पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सिल्ली (रांची): मुरी-गोला रोड पर बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा इतना भीषण था कि बरलांगा थाना क्षेत्र के नेमरा निवासी 27 वर्षीय लोबिन सोरेन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे में नेमरा गांव के सुभाष टुडू और लखीराम सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गये. समाचार लिखे जाने तक दोनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही थी. दोनों घायलों का इलाज स्थानीय निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
पुलिस के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे. मुरी-गोला रोड पर बाइक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो (जेएच 05 ईसी 2019) को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो मैं भी अनशन पर बैठूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Vishnu Giri
मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










