इटकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, हेलमेट लगाने का दिया संदेश
बाइक रैली में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network
इटकी में पुलिस और नवां बिहान क्लब ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इटकी (रांची) : पुलिस प्रशासन और नवां बिहान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इटकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी. थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली थाना परिसर से शुरू होकर इटकी मोड़, साहेब मोड़, त्रिबिंधा, इटकी बाजार और पावर हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची.
रैली में शामिल लोगों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. इस दौरान ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश दिया गया. रैली के माध्यम से लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की गयी.
इटकी मोड़ पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को फूल देकर हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गयी. पुलिस और क्लब के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










