हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

Updated:
विज्ञापन

प्रभात फेरी में शामिल कॉलेज के स्टूडेंट | Prabhat Khabar Network

मेसरा के उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

मेसरा (रांची): उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, केदल के प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य चंदन कुमार पंकज के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी कॉलेज परिसर से निकलकर आसपास के गांवों से होकर गुजरी. इस दौरान प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति के नारे लगाये और हाथों में तिरंगा व बैनर लेकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक किया. अभियान के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी. प्रभात फेरी में प्रशिक्षुओं का उत्साह देखते बना.

मौके पर महाविद्यालय के सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कंडरवार, उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, जनसूचना पदाधिकारी मुकेश कुमार कंडरवार, कार्यालय प्रशासक रूपेश करवार, व्याख्याता डॉ. अलका कुमारी, डॉ. रूबिना सिंह, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. मनोज कुमार राणा, डॉ. मिताली चटर्जी, डॉ. कुमारी पल्लवी, डॉ. सुनीता किस्पोट्टा, अनिसा खातुन, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश यादव, सलमा टुडू, जन्मजय महतो, नित्यानंद कोईरी, सपना भारती, नम्रता कुमारी सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola