पत्थर खदान के पानी में युवक डूबा, तलाश जारी
Edited by JITENDRA
Updated:
विज्ञापन
अनगड़ा थाना क्षेत्र के लम्काबेड़ा स्थित एक पुराने और बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गये 24 वर्षीय युवक दीपक मुंडा (24) पिता दीनू मुंडा डूब गया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
अनगड़ा थाना क्षेत्र के लम्काबेड़ा स्थित एक पुराने और बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गये 24 वर्षीय युवक दीपक मुंडा (24) पिता दीनू मुंडा डूब गया है. नारायणसोसो बुढ़ासरई निवासी दीपक दोपहर के समय स्थानीय साथियों और कई बच्चों के साथ लबालब पानी से भरे खदान में नहाने गया था. नहाने के दौरान अचानक पत्थर पर पैर फिसलने से दीपक गहरे पानी में जा गिरा. शुरुआत में मौजूद बच्चों और युवकों को लगा कि दीपक मजाक कर रहा है, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अफरा-तफरी मच गयी. वहां मौजूद स्थानीय युवाओं ने उसे बचाने के लिए खदान में छलांग भी लगायी, लेकिन खदान की अत्यधिक गहरायी और दुर्गम स्थिति के कारण वे उसे ढूंढने में असफल रहे. हादसे की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. ग्रामीणों का कहना है कि खदान काफी गहरी है, जिस कारण साधारण तरीके से उसे ढूंढना मुश्किल है. युवक की बरामदगी के लिए गोताखोरों की टीम की मदद लेनी होगी. ग्राम प्रधान लोकनाथ पाहन ने बताया कि खदान में स्थानीय युवक छलांग लगाकर जमकर मस्ती करते हैं, कई बार संभावित खतरा को देखते हुए उन्हें मना भी किया गया है, लेकिन नहाने व मछली पकड़ने के लिए युवा खदान जाते ही हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










