दुर्गा पूजा से पहले सुगनू में चला सफाई अभियान, जेसीबी से सड़क किनारे हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

श्रमदान कर गांव से गंदगी व अतिक्रमण हटाते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुगनू में युवा जनशक्ति संगठन ने दुर्गा पूजा के मद्देनज़र गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया. सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर गांव को स्वच्छ बनाया गया.

विज्ञापन

मेसरा. युवा जनशक्ति संगठन, सुगनू के सदस्यों ने सोमवार को श्रमदान कर गांव में सफाई अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को भी हटाया गया. अभियान का उद्देश्य दुर्गा पूजा से पहले गांव को गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त करना है.

विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने बताया कि अभियान के तहत धोबी टोला, दाढ़ी टोला शिव मंदिर, हरा ढीपा और महतो टोला में जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण हटाये गये.

अभियान के दौरान ग्रामीणों से सड़क किनारे गंदगी नहीं फैलाने और सरकारी या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गयी. सफाई और अतिक्रमण हटाने के अभियान में संतोष महली, सुदामा साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola