राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा झारखंड जगुआर का शौर्य, एकता नगर परेड में पांच राज्यों के विशेष बल करेंगे साझा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में झारखंड जगुआर स्पेशल टास्क फोर्स का शौर्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा. जानें इसकी खास तैयारी और इस साल की थीम.

विज्ञापन

रांची. गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में झारखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स झारखंड जगुआर अपना शौर्य दिखाएगी. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित समारोह की इस बार की थीम "नक्सल मुक्त भारत" रखी गई है.

विज्ञापन

पांच राज्यों के विशेष बलों का होगा साझा प्रदर्शन

राष्ट्रीय मंच पर वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले विभिन्न राज्यों के विशेष बलों के मार्चिंग दस्ते हिस्सा लेंगे. झारखंड जगुआर के साथ छत्तीसगढ़ की डीआरजी, आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड्स, ओडिशा की एसओजी और मध्य प्रदेश की हॉक फोर्स के जवान कदमताल करेंगे.

2008 में हुआ था झारखंड जगुआर का गठन

झारखंड जगुआर का गठन वर्ष 2008 में किया गया था. इसके जवानों ने राज्य के बीहड़ और दुर्गम इलाकों में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ कई अभियानों में हिस्सा लिया है. राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में झारखंड जगुआर की भागीदारी राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

200 जवानों-अधिकारियों का दल रवाना

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होने के लिए झारखंड जगुआर के करीब 200 जवानों और अधिकारियों का दल गुजरात के लिए रवाना हो चुका है. दल के जवान राष्ट्रीय मंच पर झारखंड पुलिस के विशेष बल की अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola