कम राशन लेने से किया इंकार, तो लाठी से पीटा

प्रखंड के गणेशपुर गांव में पीडीएस दुकान में कम राशन लेने से इंकार करने पर कार्डधारियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में मो शमशु व इमरान अंसारी को चोट आयी है.
चान्हो. प्रखंड के गणेशपुर गांव में पीडीएस दुकान में कम राशन लेने से इंकार करने पर कार्डधारियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में मो शमशु व इमरान अंसारी को चोट आयी है. कार्डधारियों के अनुसार कम राशन लेने से मना करने पर पीडीएस डीलर पार्वती देवी के पुत्र संजय उरांव ने उनके साथ मारपीट की. कार्डधारी आफताब अंसारी व इमरान अंसारी ने बताया कि पीडीएस डीलर ने अंगूठा लगवाकर उन्हें मार्च-अप्रैल माह का राशन नहीं दिया है. बुधवार को जब वह दुकान में राशन लेने गये, तो उसने उन्हें सिर्फ मई माह राशन दिया. जब लेने से इंकार किया, तब डीलर के पुत्र संजय उरांव ने घर से लाठी निकाला और उन पर हमला कर दिया. मामले में प्रभारी बीएसओ बुधुवा उरांव ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें मिली है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










