झारखंड हाइकोर्ट सख्‍त, पूछा- निजी प्रैक्टिस करनेवाले डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई की गयी ?

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में गुरुवार को रिम्स में इलाज की दयनीय व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई.

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में गुरुवार को रिम्स में इलाज की दयनीय व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने रिम्स को यह बताने का निर्देश दिया कि निजी प्रैक्टिस करनेवाले कितने चिकित्सकों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गयी है.

अदालत ने कहा कि नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर रिम्स में 362 नियमित नर्सों की नियुक्ति की जाये. रिम्स के विभिन्न पांच सुपर स्पेशियालिटी विभागों के अलावा अन्य विभागों में नये पद सृजित करने आदि को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. वहीं, रिम्स को भी जवाब दायर करने का निर्देश दिया गया. मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी.

एमीकस क्यूरी अधिवक्ता वंदना सिंह ने अदालत को बताया कि रिम्स में इलाज की व्यवस्था में खास बदलाव नजर नहीं दिख रहा है. रिम्स की ओर से पूर्व में बताया गया था कि 362 नियमित नर्सों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा ली गयी है. रिजर्वेशन के मामले में सरकार से मार्गदर्शन मांगा गया है.

पांच सुपर स्पेशियालिटी सहित अन्य विभागों में पद सृजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, जो लंबित है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी शनिचर उरांव ने याचिका दायर की है. पूर्व में मामले की सुनवाई के दौरान रिम्स में इलाज की लचर व्यवस्था को हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया था तथा सरकार को रिम्स की व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola