ePaper

Weather Today: चतरा और साहिबगंज में बदला मौसम का मिजाज, मौसम केंद्र ने 9 बुलेटिन में 19 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Updated at : 04 Jun 2020 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Today: चतरा और साहिबगंज में बदला मौसम का मिजाज, मौसम केंद्र ने 9 बुलेटिन में 19 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

weather today heavy rain in sahibganj and chatra district of jharkhand weather forecast for 19 districts रांची : झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. साहिबगंज और चतरा जिला में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई. बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी, तो किसानों की चिंता बढ़ा दी. समाचार लिखे जाने तक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र 8 बुलेटिन जारी कर चुका है, जिसमें 16 जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा एवं वज्रपात की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. साहिबगंज और चतरा जिला में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई. बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी, तो किसानों की चिंता बढ़ा दी. समाचार लिखे जाने तक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र 8 बुलेटिन जारी कर चुका है, जिसमें 16 जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा एवं वज्रपात की संभावना जतायी है.

सबसे पहले गुरुवार की सुबह 9:35 बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी हुई. इसमें पलामू जिला में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गयी. साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अनुमान जाहिर किया गया. सुबह 10:50 में दूसरी चेतावनी आयी, जिसमें सिमडेगा जिला में तेज हवाएं चलने, मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी.

अगली बुलेटिन 11:25 बजे में आयी, जिसमें चतरा और गुमला जिलों में कुछ जगहों पर मौसम के बारे में चेतावनी दी गयी. 11:45 बजे एक और तात्कालिक चेतावनी आयी, जिसमें हजारीबाग जिले में वर्षा एवं वज्रपात की संभावना जतायी गयी. इसी तरह 11:58 बजे मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 घंटे में कोडरमा, गिरीडीह, पश्चिम सिंहभूम और बोकारो जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

अपराह्न 12:52 बजे मौसम केंद्र ने एक और तात्कालिक चेतावनी जारी की, जिसमें पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में वर्षा की संभावना जतायी. कुछ ही देर बाद 1:08 बजे लोहरदगा, लातेहार और राजधानी रांची जिला में वर्षा, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गयी. अब तक की आखिरी चेतावनी 1:42 बजे जारी हुई, जिसमें देवघर एवं साहिबगंज में वर्षा, वज्रपात एवं तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी.

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में हुई. यहां 28.4 मिमी वर्षा हुई. इस दौरान चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेज रहा, जो कांके में दर्ज किया गया. पिछले 3 दिन के दौरान जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 80.8 मिमी वर्षा हुई. इसी दौरान रांची में 50.4 मिमी, डाल्टेनगंज में 15.9 मिमी, चाईबासा में 2.4 मिमी और दुमका में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी तरह जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से क्रमश: 4.2 डिग्री, 7.6 डिग्री, 6.1 डिग्री और 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के मध्य तथा उत्तरी भागों में कुछ जहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola