ePaper

2 दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें

Updated at : 28 Sep 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand Mausam for 7 Days IMD Update

झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी.

Weather Forecast: झारखंड में अगले 7 दिनों तक वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने झारखंड के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा है कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. 7 दिन का मौसम अपडेट क्या है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन बाद यानी 1 अक्टूबर 2025 को बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) बनने की संभावना है, जिसके असर से झारखंड में कई दिनों तक बारिश होगी. मानसून की वापसी में भी देरी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से गुजर रही है. हालांकि, अभी 7 दिन तक मानसून की वापसी जैसी स्थिति नहीं दिख रही.

Weather Forecast: 4 अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जतायी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर रह सकती है.

29 सितंबर को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं (हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात की संभावना है.

30 सितंबर को कहां-कहां हो सकती है वर्षा?

झारखंड में 30 सितंबर को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आ सकती है. वर्षा के साथ कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. यही स्थित 1 अक्टूबर को भी रहेगी.

2 अक्टूबर को झारखंड में भारी वर्षा, तेज आंधी की चेतावनी

मौसम की चेतावनी में कहा गया है कि 2 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना है.

3-4 अक्टूबर के मौसम का हाल जानें?

बात 3 अक्टूबर के मौसम की करें, तो इस दिन उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 4 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

झारखंड में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि आने वाले 3 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

झारखंड में आज कितनी बारिश हुई?

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.9 मिलीमीटर वर्षा हुई. यह सामान्य वर्षापात से 5.5 मिलीमीटर से 48 फीसदी कम है. कहां-कितनी वर्षा हुई, यहां देखें.
– डुमरिया में 38.2 मिलीमीटर
– घाटशिला में 23.5 मिलीमीटर
– मनोहरपुर पीएचसी में 15 मिलीमीटर
– डुमरी में 13.2 मिलीमीटर
– पालगंज में 13 मिलीमीटर
– लातेहार बालूमाथ केवीके में 13 मिलीमीटर
– दियाकेल खूंटी केवीके में 12.5 मिलीमीटर
– गुड़ाबांधा में 12.4 मिलीमीटर
– बीएयू कांके में 12.4 मिलीमीटर
– पुटकी में 11.8 मिलीमीटर
– जमशेदपुर में 10.6 मिलीमीटर
– जमशेदपुर एयरपोर्ट में 9.3 मिलीमीटर
– बहरागोड़ा में 9.2 मिलीमीटर
– गुमला बिशुनपुर केवीके में 9 मिलीमीटर
– पथरगामा में 8.2 मिलीमीटर
– डुमरी डीवीसी में 7.5 मिलीमीटर
– नाला में 6.8 मिलीमीटर
– जाामताड़ा में 6.8 मिलीमीटर
– पंचेत में 6.2 मिलीमीटर
– भरनो में 5.4 मिलीमीटर
– पोटका में 5.2 मिलीमीटर
– रामगढ़ डीवीसी में 4.6 मिलीमीटर

झारखंड में अब तक कितना बरसा मानसून?

झारखंड में मानसून के सीजन अब तक 1199.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 18 फीसदी अधिक है. आमतौर पर 1 जून से 28 सितंबर तक 1013.3 मिलीमीटर वर्षा को झारखंड में मानसून सीजन में सामान्य वर्षा माना जाता है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून सक्रिय, 2-3 अक्टूबर तक संताल परगना समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

रांची के डोरंडा थाने में सुबह 9 बजे सांप मिलने से हड़कंप, ऐसे किया गया रेस्क्यू

गुमला के घाघरा में 75 साल बाद भी सड़क नहीं, सेरेंगदाग माइंस में ताला जड़कर बोले ग्रामीण- ‘सड़क दो, अधिकार दो’

Viral Video: रांची रेलवे स्टेशन पंडाल में बनी 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा गिरने का दावा, जानिए क्या है सच्चाई

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola