Weather Forecast: झारखंड में 6 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश, जानें अब तक कितना बरसा मानसून

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 6 जुलाई तक नहीं रुकेगी बारिश.

Weather Forecast: झारखंड में 17 जून को मानसून की दस्तक के बाद से शुरू हुआ बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 6 जुलाई तक झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. 6 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें किन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand Rain: झारखंड में 6 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

4 जुलाई सुबह 8 बजे तक 6 जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड के लोहरदगा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए भी 4 जुलाई सुबह साढ़े 8 बजे तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है.

चक्रवात और मानसून का असर 6 जुलाई तक दिखेगा

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि दक्षिणी झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून के प्रभाव से राज्य में 6 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17 जून से झारखंड में 85 फीसदी अधिक बरसा मानसून

उन्होंने बताया कि राज्य में 17 जून को मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है. अधिकारियों के अनुसार, 1 जून से 2 जुलाई के बीच झारखंड में सामान्य बारिश 206.5 मिमी की तुलना में 382.3 मिमी वर्षा दर्ज की गयी, जो 85 प्रतिशत अधिक है. इस अवधि में रांची जिले में सर्वाधिक 203 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. इसके बाद लातेहार में 182 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम में 158 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड को वर्षा से राहत नहीं, 5 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट

Hul Diwas in Ranchi: संताल हूल दिवस पर जागृत हुई आदिवासी प्रतिरोध की स्मृति

चाईबासा से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से 3 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola