चाईबासा से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

Kal Ka Mausam : झारखंड में मौसम लगातार सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई. मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है. आज ही जान लें कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के आधा दर्जन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि झारखंड के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दैनिक पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. राज्य के 6 जिले लातेहार, लोहरदगा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा ऐसे जिले हैं, जिसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के लगभग सभी जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून ट्रफ इस समय चाईबासा से गुजर रहा है, जो बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान झारखंड में सक्रिय रहा मानसून

झारखंड में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो राज्य में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 59.8 मिलीमीटर सिमडेगा के कुरडेग में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

रांची में कल होगी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो गुरुवार 3 जुलाई 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड को वर्षा से राहत नहीं, 5 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट

Hul Diwas in Ranchi: संताल हूल दिवस पर जागृत हुई आदिवासी प्रतिरोध की स्मृति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola