27.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड में होली के दिन ऐसा रहेगा मौसम, रांची का तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग ने कहा है कि 8 और 9 मार्च को झारखंड राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलेगी. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है. 10 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी.

झारखंड में होली के दिन अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, रांची शहर का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने होली विशेष मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी. इसमें बताया गया है कि 8 मार्च को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, राजधानी रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है.

गर्जन, वज्रपात के साथ चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि 8 और 9 मार्च को झारखंड राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलेगी. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है. 10 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी. 8 से 10 मार्च तक के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Holi Spl Weather Forecast: झारखंड में एक्टिव हुआ प्री-मॉनसून, होली के दिन सभी जिलों में होगी बारिश-वज्रपात
सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान जमशेदपुर में

पिछले 24 घंटे के झारखंड के मौसम की बात करें, तो राज्य में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान 36.1 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. बुधवार सुबह 10 बजे तक रांची में हिनू का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेंटीग्रेड, टाटीसिल्वे में 31.6 डिग्री, नामकुम में 30.6 डिग्री और कांके में 30.9 डिग्रीसेंटीग्रेड दर्ज किया गया. हिनू, टाटीसिल्वे, नामकुम और कांके का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री,16.9 डिग्री, 11.8 डिग्री और 12 डिग्री दर्ज किया गया.

किस जिले का अधिकतम तापमान कितना

बोकारो का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, चतरा का 31.3 डिग्री, देवघर का 34.8 डिग्री, गढ़वा का 33.5 डिग्री, गिरिडीह का 32.3 डिग्री, गोड्डा का 35.5 डिग्री, गुमला का 32.2 डिग्री, हजारीबाग का 30.5 डिग्री, खूंटी का 32.8 डिग्री, लातेहार का 31.1 डिग्री, लोहरदगा का 30 डिग्री, पाकुड़ का 34.9 डिग्री, पलामू का 35 डिग्री, रामगढ़ का 32.8 डिग्री, रांची का 30.9 डिग्री, साहिबगंज का 31.4 डिग्री, सिमडेगा का 33.6 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand: झारखंड में वर्षा के बीच मनेगी होली, कुछ जगहों पर वज्रपात के आसार
झारखंड के जिलों का न्यूनतम तापमान

झारखंड के इन सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी हम आपको यहां बता दे रहे हैं. आज बोकारो का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, चतरा का 13.7 डिग्री, देवघर का 16.3 डिग्री, गढ़वा का 14 डिग्री, गिरिडीह का 16.2 डिग्री, गोड्डा का 15.9 डिग्री, गुमला का 10.4 डिग्री, हजारीबाग का 16.9 डिग्री, खूंटी का 13.5 डिग्री, लातेहार का 14.1 डिग्री, लोहरदगा का 12.9 डिग्री, पाकुड़ का 16.2 डिग्री, पलामू का 14.6 डिग्री, रामगढ़ का 14.4 डिग्री, रांची का 12 डिग्री, साहिबगंज का 23.1 डिग्री, सिमडेगा का 13.8 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें