ePaper

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी

Updated at : 20 Mar 2025 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Storm Alert

Storm Alert

Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम 16 जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. मौसम विभाग ने 5 अलर्ट जारी करके 16 जिलों में गरज के साथ वज्रपात-वर्षा की चेतावनी दी है. यहां पढ़ लें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने तड़के 3 बजे से अब तक 4 अलर्ट जारी कर दिये हैं. इसमें एक येलो अलर्ट और 3 ऑरेंज अलर्ट हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 16 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग ने किसानों को खास सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. आम लोगों से अपील की गयी है कि वे सुरक्षित जगहों पर शरण लें. किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से राजधानी रांची का मौसम बदल चुका है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रहीं हैं, जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है.

तड़के 3 बजे मौसम केंद्र ने जारी की पहली चेतावनी

गुरुवार (20 मार्च 2025) को तड़के करीब 3 बजे मौसम केंद्र रांची ने पहली चेतावनी जारी की. ये येलो अलर्ट था. इसमें कहा कि चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू जिले के कुछ हिस्से में अगले 3 घंटे में गरज और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी आज का पहला अलर्ट.

5:15 बजे 7 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

दूसरी चेतावनी 5:15 बजे जारी की गयी. यह ऑरेंज अलर्ट था. इसमें कहा गया कि चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग का दूसरा अलर्ट.

बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के लिए भी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 5:57:43 बजे एक और ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. वज्रपात भी होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी.

मौसम विभाग ने 5:57 बजे जारी किया तीसरा अलर्ट.

गोड्डा में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

चौथा अलर्ट मौसम विभाग ने सुबह 6:27 बजे गोड्डा के लिए जारी किया. यह भी ऑरेंज अलर्ट था. कहा कि 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

6:27 बजे गोड्डा के लिए अलग से जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट.

देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए भी जारी हुआ Orange Alert

सुबह 6:40 बजे मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि देवघर, दुमका और जामताड़ा जिले में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

संताल परगना के 3 जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट.

इन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

  • चतरा
  • गढ़वा
  • हजारीबाग
  • पलामू
  • कोडरमा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • रामगढ़
  • रांची
  • बोकारो
  • धनबाद
  • गिरिडीह
  • गोड्डा
  • देवघर
  • दुमका
  • जामताड़ा

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में

Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola