झारखंड में बस मालिकों का सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, मांग नहीं मानी तो चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में बस ऑनर्स एसोसिएशन ने परिवहन प्राधिकार के कामकाज को लेकर सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी न होने पर चक्का जाम और हड़ताल की चेतावनी।

विज्ञापन

रांची. प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने राज्य परिवहन प्राधिकार (एसटीए) और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) के निष्क्रिय रहने पर नाराजगी जतायी है. एसोसिएशन ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. इस अवधि में दोनों प्राधिकारों का नियमित कामकाज शुरू नहीं हुआ, तो झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर करने के साथ चक्का जाम किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन

परमिट के कई आवेदन लंबित

एसोसिएशन का कहना है कि राज्य परिवहन प्राधिकार और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार का गठन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत किया गया है. झारखंड मोटर वाहन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार इनका नियमित संचालन होना चाहिए. लेकिन लंबे समय से कामकाज प्रभावित होने के कारण बस मालिकों के परमिट से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं.

एसोसिएशन के अनुसार, समस्या को लेकर विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गयी. हर बार समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ.

चालक-परिचालक भी प्रभावित

एसोसिएशन का दावा है कि प्राधिकारों के गैर-कार्यात्मक रहने से बस मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके अलावा हजारों चालक और परिचालक भी प्रभावित हो रहे हैं और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि सरकार 15 दिनों के भीतर एसटीए और आरटीए का नियमित कामकाज शुरू करे. बस मालिकों के परमिट से संबंधित सभी लंबित आवेदनों समेत अन्य वैधानिक कार्यों का भी निष्पादन किया जाये. निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं हुआ, तो एसोसिएशन हाइकोर्ट का रुख करेगा. साथ ही चक्का जाम या हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola