ePaper

बंगाल-ओडिशा से आंध्रप्रदेश तक चक्रवात, कल झारखंड के इन हिस्सों में गिरेंगे ओले, बरतें ये सावधानियां

Updated at : 16 Mar 2023 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल-ओडिशा से आंध्रप्रदेश तक चक्रवात, कल झारखंड के इन हिस्सों में गिरेंगे ओले, बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. तेज हवाओं, वज्रपात, वर्षा और ओलावृष्टि के असर से कच्चे मकान प्रभावित हो सकते हैं. किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है. पशुधन का भी ख्याल रखने की सलाह मौसम केंद्र रांची की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर सभी जिलों में ओले गिरने की आशंका है. इस दौरान झारखंड के कम से कम 19 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होगी. इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हो सकता है. मौसम केंद्र रांची की ओर से गुरुवार को यह अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गयी है.

हवा व वर्षा से कच्चे मकान हो सकते हैं क्षतिग्रस्त

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. तेज हवाओं, वज्रपात, वर्षा और ओलावृष्टि के असर से कच्चे मकान प्रभावित हो सकते हैं. किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है. पशुधन का भी ख्याल रखने की सलाह मौसम केंद्र रांची की ओर से दी गयी है.

Also Read: VIDEO: रांची में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मचायी तबाही, सड़क पर पेड़ गिरे, बिजली गुल
मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों को दी ये सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसे मौसम की वजह से लोगों को कमजोर दीवारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अगर मौसम खराब हो जाये, तो आसपास के पक्के मकान में शरण लें. प्रभावित क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. अंदर ही रहें. किसानों की फसल को लेकर भी विभाग ने कुछ सलाह दी है.

किसानों को दी गयी है ये सलाह

किसानों को सलाह दी गयी है कि वे अपने फसल की लगातार निगरानी करें. जो फसल तैयार हो गयी है, उसकी समय रहते कटाई कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें. कटी हुई फसल को सूखी जगह पर रखें. अगर कटने के बाद फसल गीली हो गयी, तो उसके बर्बाद हो जाने की आशंका रहती है. इसलिए किसानों को फसल को लेकर सतर्क रहना चाहिए.

Also Read: सावधान! झारखंड के 15 जिलों में ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने जिन जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जतायी है, उनमें राजधानी रांची के अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं. सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola