जल्द स्वस्थ हों बात करेंगे, चार दशकों से हम मिल कर ही विचार करते रहे हैं

Updated:
विज्ञापन
जल्द  स्वस्थ हों बात करेंगे, चार दशकों से हम मिल कर ही विचार करते रहे हैं

राजद छोड़कर जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मार्मिक पत्र लिख कर चार दशकों से साथ काम करने की याद दिलायी है़

विज्ञापन

रांची : राजद छोड़कर जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मार्मिक पत्र लिख कर चार दशकों से साथ काम करने की याद दिलायी है़ चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद ने राजद के वरिष्ठ नेता श्री सिंह को पत्र लिख कर कहा है कि मैं, मेरा परिवार व पूरा राजद परिवार आपको स्वस्थ हो कर अपने बीच देखना चाहता है़

श्री प्रसाद ने पत्र में कहा है कि चार दशकों से हमने हर राजनीतिक, सामाजिक यहां तक की पारिवारिक मामले में मिल बैठक कर विचार किया है़ आप जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे़ आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समय दीजिए़ राजद नेता श्री प्रसाद ने रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर चलायी जा रही मीडिया में खबर को भी खारिज किया है़

उन्होंने पत्र में श्री सिंह से कहा है कि आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलायी जा रही है. मुझे तो विश्वास ही नहीं होता कि आप कहीं जा रहे है़ं राजद सुप्रीमो की चिट्ठी पर जेल विभाग की मुहर लगी है़ जानकारी के अनुसार राजद छोड़ने की घोषणा करने वाले श्री सिंह को यह पत्र डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola