ePaper

Viral Video: पारंपरिक गीतों के साथ खेत में धान रोपनी कर रही महिलाएं, पुरुष भी मिला रहे ताल से ताल

Updated at : 27 Aug 2025 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Farming

Farming (सांकेतिक तस्वीर)

Viral Video: राज्यभर में धान रोपनी शुरू हो गयी है. इसी बीच झारखंड के ही किसी कोने से धान रोपनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. आप भी देखिए ये खूबसूरत वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: झारखंड में मानसून के साथ ही किसान अपने खेतों में पहुंच गये हैं. राज्यभर में धान रोपनी शुरू हो गयी है. झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां प्रकृति की पूजा की जाती है. पारंपरिक गीतों के साथ धान रोपनी भी झारखंड की संस्कृति का एक हिस्सा है. आधुनिकीकरण के इस दौर में अब लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं. लेकिन विभिन्न गांवों में आज भी कुछ लोग हैं, जो अपनी परंपराओं को जिंदा रखे हुए है.

पारंपरिक गीतों के साथ धान रोपनी का वीडियो वायरल

झारखंड के ही किसी कोने से धान रोपनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ धान रोपनी कर रही है. वहीं पुरुष झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-मांदर की थाप के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं. महिला-पुरुष के इस ताल-मेल को देख हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झूमती हुई धान रोपनी कर रही महिलाएं

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाएं उत्साह के साथ पारंपरिक गीतों पर झूमती हुई धान रोपनी कर रही है. यह वीडियो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि एक काम की तरह नहीं बल्कि पूरे उत्साह के साथ पूरा करते हैं.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela: जानिए मेले में क्या है सस्ता और क्या महंगा, 80 रुपये में भरपेट खाना और पेड़ा 360 रुपये किलो, देखिए पूरी लिस्ट

Dhanbad News: करोड़ों की लागत से बना अंडरपास बना झरना, दीवारों से निकली पानी की धार

खुशखबरी: झारखंड में 1 सितंबर से लागू होगी नयी उत्पाद नीति; ऑडिट के बाद 500 शराब दुकानों में शुरू हुई बिक्री

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola