नशे के खिलाफ एकजुट हुआ नेवरी, रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
नशा मुक्ति अभियान चलाया | Prabhat Khabar Network
नेवरी गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया. युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील.
मेसरा. नेवरी गांव में इस्लाह ए मुआशरा कमेटी और ग्रामीणों की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.
रैली मस्जिदे अबू बकर से शुरू होकर कुम्हार टोली, बनटोली, रिंग रोड गोलंबर और नेवरी चौक होते हुए ब्राइट फ्यूचर स्कूल के समीप पहुंची. रैली में शामिल लोगों ने बैनर और तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाये.
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा परिवार और समाज के लिए घातक है. इसके कारण व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने तथा समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की.
आयोजकों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाये जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए