ePaper

वट सावित्री व्रत छह को, तैयारी जोरों पर

Updated at : 01 Jun 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत छह को,  तैयारी जोरों पर

वट सावित्री व्रत छह जून को है. इस दिन शाम 5.34 बजे तक अमावस्या है. इस कारण व्रतियों को पूजा -अर्चना करने के लिए काफी समय मिल रहा है. वहीं रोहिणी नक्षत्र भी मिल रहा है.

विज्ञापन

रांची. वट सावित्री व्रत छह जून को है. इस दिन शाम 5.34 बजे तक अमावस्या है. इस कारण व्रतियों को पूजा -अर्चना करने के लिए काफी समय मिल रहा है. वहीं रोहिणी नक्षत्र भी मिल रहा है. इसी दिन स्नान दान की अमावस्या भी है. यह अमावस्या तिथि बुधवार पांच जून की शाम को 6.58 बजे के बाद से शुरू हो जायेगी. इसी दिन बंगाल में फलहारिणी काली पूजा है. वहीं चार जून मंगलवार को मास शिवरात्रि व्रत है. इस दिन रात्रि 8.41 बजे तक त्रयोदशी है.उसके बाद से चतुर्दशी लग जायेगी. उधर वट सावित्री पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. विशेषकर नव विवाहिताओं के यहां विशेष तैयारी की जा रही है. इसके लिए पूजन सामग्री सहित अन्य सामग्री की खरीदारी हो रही है.

20 से 40 रुपये की दर पर बिक रहे पंखे : बाजार में बांस के पंखे से लेकर अन्य पंखों की बिक्री भी हो रही है. ये पंखे 20 रुपये से लेकर 40 रुपये पीस की दर से बिक रहे हैं. इसके अलावा फूल डलिया सहित अन्य सामान की भी बिक्री हो रही है. वट सावित्री पूजा के दिन पहाड़ी मंदिर परिसर से लेकर अन्य जगहों पर स्थित वट वृक्ष के नीचे काफी महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए आती हैं. जहां पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत से संबंधित कथा सुनकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola