ePaper

वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रो से निकली चिंगारी, यात्रियों में अफरा-तफरी

Updated at : 09 Apr 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रो से निकली चिंगारी, यात्रियों में अफरा-तफरी

हजारीबाग रोड स्टेशन के पास सोमवार को वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब ट्रेन के पेंट्रो से चिंगारी निकलने लगी.

विज्ञापन

रांची. हजारीबाग रोड स्टेशन के पास सोमवार को वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब ट्रेन के पेंट्रो से चिंगारी निकलने लगी. साथ ही विस्फोट की कई आवाज भी आयी. इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए स्टेशन पर ट्रेन को रोक लिया. घटना रात लगभग 8:30 बजे की है. वहीं ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन से यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर गये. मूसलाधार वर्षा के बीच सभी यात्री भीगते हुए एक जगह जमा हो गये. जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी, आरपीएफ स्टाफ व संबंधित विभाग के कर्मचारी पहुंचे और इसे ठीक करने में जुट गये. लगभग 15 मिनट के बाद चिंगारी पर नियंत्रण पाया गया. ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन से रात 8:47 बजे रवाना हुई. इधर इसी ट्रेन की कोच संख्या सी-3 में यात्रा कर रहे सुबोध जायसवाल ने बताया कि जब ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंची, तो अचानक ओवरहेड तार से चिंगारी निकलने लगी. वहीं बोगी में लगी एसी से भी चिंगारी निकली.

सब्जी में बदबू की शिकायत

यात्री सुबोध जायसवाल ने बताया कि ट्रेन में कई यात्रियों ने पनीर की सब्जी से बदबू आने की भी शिकायत की और दूसरी सब्जी मांगी. शिकायत के बाद यात्रियों को आलू-मटर की सब्जी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola