VIDEO: उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले मजदूरों का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सुनायी आपबीती
408 घंटे की जंग के बाद झारखंड के सभी 15 मजदूर 17 दिनों के बाद सुरंग से बाहर निकले थे. इसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वे आज झारखंड लौटे. रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
रांची: उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजन इंडिगो एयरलाइंस से शुक्रवार की रात रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने किया. इसके बाद ये मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने सीएम आवास पहुंचे. सभी मजदूर व उनके परिजन गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे. आपको बता दें कि 408 घंटे की जंग के बाद झारखंड के सभी 15 मजदूर 17 दिनों के बाद सुरंग से बाहर निकले थे. इसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वे झारखंड लौटे. झारखंड सरकार इन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लायी. रांची एयरपोर्ट से ये श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रात्रि विश्राम ये गेस्ट हाउस में करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए