विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण
Author Dharmendra giri
Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पर्यावरण संरक्षण हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
हटिया.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हटिया मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी स्मारक विद्यालय हटिया में किया गया. भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पर्यावरण संरक्षण हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियाें के सुरक्षित भविष्य का आधार है. उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक-से-अधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुप्रिया दुबे व संचालन राम मनोहर साहू तथा धन्यवाद ज्ञापन महावीर महतो ने किया. मौके पर मंडल के प्रवीण झा, अर्चना सिंह, गणेश साहू, चंद्रमा प्रसाद, पारस प्रसाद, नागेंद्र मिश्रा, सोनाली देवी, यश लाल, झरिया उरांव, मुरारी गुप्ता, मीना देवी, ललित महतो, संजीत गुप्ता, कृपाल महतो, राजेश कुमार, मोहन सिंह, प्रमिला देवी, जगदीश महतो, विजय सिंह आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










