समस्याओं को लेकर यूनियन प्रतिनिधिमंडल सीएमडी से मिला
Updated at : 12 Dec 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

सीटू) के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य व निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी निलेंन्दु कुमार सिंह से मिला.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य व निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी निलेंन्दु कुमार सिंह से मिला. एनके एरिया के तुमांग, बिश्रामपुर और जेहलीटांड़ के लोग जो केडीएच परियोजना के पास रह रहे हैं, वहां चारो तरफ आग लगी हुई है. लगातार भूं-धसान हो रहा है. उन्हें पुनर्वास नीति के तहत विस्थापित करने, उन्हें विस्थापित प्रमाण पत्र देने, 9.4.0 के तहत 2016 से अनफिट कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने, वर्षों से कैटेगरी-वन के पद पर कार्यरत मजदूरों को पदोन्नति देने, असैनिक विभाग द्वारा कराया जा रहा एनुअल मेंटेनेंस के काम में गुणवत्ता सुधार और पारदर्शी बनाने, पीने का शुद्ध पानी आपूर्ति करने, सभी एरिया में कार्मिक पदाधिकारी और ओवरसियर का पोस्टिंग करने की मांग को लेकर चर्चा की गयी. सीएमडी ने सभी मांगों पर सहमति जतायी और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में बसंत कुमार, धनेसर तुरी, इरफान खान, रतिया गंझू, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, गौतम बनर्जी, शंभू कुमार आदि शामिल थे.12 डकरा 01, वार्ता में शामिल लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




