अंडर-19 क्रिकेट में जमशेदपुर को हरा कर रांची ने लगायी जीत की हैट्रिक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 12:01 AM
टीम के लिए यश राठौर ने 50 व विवेक ने 39 रन बनाये.
जेएससीए स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग के आखिरी मुकाबले मेें रांची ने जमशेदपुर को 17 रन से हरा कर जीत की हैट्रिक लगायी. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने सभी विकेट खोकर 196 रन बनाये. टीम के लिए यश राठौर ने 50 व विवेक ने 39 रन बनाये. विशेष ने तीन, जबकि दुर्गेश और चेतन ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 179 रन बना कर आउट हो गयी. इसमें अक्षत ने 53, आयुष ने 32 और आदित्य ने 27 रन बनाये. अमन और टीयर्स ने दो-दो विकेट लिये. यश राठौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










