यूजीसी नेट का कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2020 का आंसर की के साथ-साथ कुछ प्रमुख विषयों का कट अॉफ मार्क्स भी जारी किया
रांची ; एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2020 का आंसर की के साथ-साथ कुछ प्रमुख विषयों का कट अॉफ मार्क्स भी जारी किया है. अर्थशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सामान्य केटेगरी में 62.67%, अोबीसी का 56%, एससी का 50.67 प्रतिशत, एसटी का 49.33% रहा. इसी प्रकार राजनीतिशास्त्र विषय में सामान्य केटेगरी में 60%, अोबीसी में 55.33%, एससी में 50.67%, एसटी में 50% निर्धारित किया गया है. दर्शनशास्त्र में सामान्य केटेगरी में 63.33%, अोबीसी में 57.33%, एससी में 55.33 प्रतिशत, एसटी में 47.33% रहा.
मनोविज्ञान में सामान्य केटेगरी में 54.67%, अोबीसी में 49.33%, एससी में 46 प्रतिशत, एसटी में 45.33 प्रतिशत रहा. समाजशास्त्र विषय में सामान्य केटेगरी में 61.33%, अोबीसी में 54.67%, एससी में 50.67%, एसटी में 49.33% रहा. इतिहास विषय में सामान्य केटेगरी में 54%, अोबीसी में 49.33%, एससी में 46%, एसटी में 44.67% रहा. मानवशास्त्र विषय में सामान्य केटेगरी में 60.67%, अोबीसी में 54%, एससी में 54% अौर एसटी में 48.67% रहा. एडुकेशन में सामान्य केटेगरी में 58%, अोबीसी में 52%, एससी में 48% अौर एसटी में 48% कट अॉफ मार्क्स रहा. होम साइंस में सामान्य केटेगरी में 62%, अोबीसी में 55.33%, एससी में 53.33% अौर एसटी में 52% रहा.
मैनेजमेंट में सामान्य केटेगरी में 56.67 प्रतिशत, अोबीसी में 52 प्रतिशत, एससी में 50 प्रतिशत अौर एसटी में 48.67 प्रतिशत रहा. संस्कृत में सामान्य केटेगरी में 66 प्रतिशत, अोबीसी में 60.67 प्रतिशत, एससी में 57.33 प्रतिशत अौर एसटी में 51.33 प्रतिशत रहा. लॉ में सामान्य केटेगरी में 62 प्रतिशत, अोबीसी में 56 प्रतिशत, एससी में 52 प्रतिशत अौर एसटी में 50 प्रतिशत कट अॉफ मार्क्स रहा. मास कम्यूनिकेशन में सामान्य केटेगरी में 58.67 प्रतिशत, अोबीसी में 53.33 प्रतिशत, एससी में 49.33 प्रतिशत अौर एसटी में 50 प्रतिशत कट अॉफ मार्क्स रहा.
टीआरएल में सामान्य केटेगरी में 60 प्रतिशत, अोबीसी में 57.33 प्रतिशत, एससी में 52 प्रतिशत अौर एसटी में 52.67 प्रतिशत कट अॉफ मार्क्स रहा. भूगोल में सामान्य केटेगरी में 60.67 प्रतिशत, अोबीसी में 56 प्रतिशत, एससी में 53.33 प्रतिशत अौर एसटी में 50.67 प्रतिशत कट अॉफ मार्क्स रहा.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




