दिन-दहाड़े पिस्टल दिखाकर वकील को धमका रहे थे दो युवक, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Nov 2020 2:30 PM
Jharkhand Crime, Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में दो युवकों को पुलिस ने पिस्तौल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक दिन-दहाड़े एक वकील को पिस्टल की नोंक पर धमकी दे रहे थे. स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवकों के नाम दुर्गेश और वीर गिरिधर हैं. गोंदा थाना की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
Jharkhand Crime, Ranchi Crime News: रांची (अजय दयाल) : झारखंड की राजधानी रांची में दो युवकों को पुलिस ने पिस्तौल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक दिन-दहाड़े एक वकील को पिस्टल की नोंक पर धमकी दे रहे थे. स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवकों के नाम दुर्गेश और वीर गिरिधर हैं. गोंदा थाना की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
गोंदा थाना के प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि बुधवार (18 नवंबर, 2020) को राजधानी रांची में कांके रोड स्थित रिलायंस फ्रेंस के सामने बाटा के शो रूम के पास दो युवक एक वकील को धमका रहे थे. दुर्गेश और वीर गिरिधर जिस समय कांके निवासी वकील प्रकाश झा को धमका रहे थे, स्थानीय लोगों ने उन्हें धर दबोचा और पुलिस को सूचित किया.
लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया. इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 9 एमएम की एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और गोंदा थाना ले गयी. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि इनका कोई पुराना क्राइम रिकॉर्ड नहीं है.
ये दोनों आरोपी वकील प्रकाश झा को क्यों धमका रहे थे, इसके बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने कहा है कि दुर्गेश और वीर गिरिधर से पूछताछ की जा रही है. वकील को डराने-धमकाने का इनका मकसद क्या था, इसके बारे में जल्द खुलासा किया जायेगा.
Also Read: देवघर से फिर 11 साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, ऐसे बनाते हैं लोगों को कंगाल
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










