BIT मेसरा के दो छात्रों ने किया कमाल, कुशाग्र को 1.40 और अंकित को 1.09 करोड़ रुपये का मिला पैकेज

Updated:
विज्ञापन

BIT मेसरा की तस्वीर, गोल घेरे में छात्र कुशाग्र सहाय और अंकित (ब्लू टी शर्ट)

बी.आई.टी. मेसरा के दो छात्रों, कुशाग्र सहाय और अंकित कुमार, ने लिंक्डइन में क्रमशः 1.40 करोड़ और 1.09 करोड़ रुपये के वार्षिक पैकेज पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में चयन पाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

BIT Mesra : BIT मेसरा के दो विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान और झारखंड का नाम रोशन किया है. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र कुशाग्र सहाय को 1.40 करोड़ रुपये और अंकित कुमार को 1.09 करोड़ रुपये के वार्षिक पैकेज पर प्रोफेशनल नेटवर्किंग कंपनी लिंक्डइन ने चयनित किया है. दोनों सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (एसडीइ) के पद पर कार्य करेंगे. कुशाग्र रांची के रहने वाले हैं, जबकि अंकित पलामू (डाल्टेनगंज) के निवासी हैं. दोनों की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजबूत फंडामेंटल और लगातार अभ्यास से मिली कामयाबी

कुशाग्र सहाय ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के साथ ही उन्होंने अपने सीनियर्स से लगातार संवाद बनाये रखा और उनसे प्लेसमेंट की तैयारी के गुर सीखे. बेहतर पैकेज हासिल करने वाले पूर्व छात्रों के अनुभवों से उन्होंने काफी सीख ली. वह कॉलेज के कोडिंग क्लब से जुड़े और कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर काम किया. कंप्यूटर साइंस के मूल विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने के साथ-साथ उन्होंने प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष ध्यान दिया. कुशाग्र ने बताया कि उनके द्वारा विकसित कुछ प्रोजेक्ट्स का आज भी विभिन्न स्तरों पर उपयोग किया जा रहा है, जिसका लाभ उन्हें इंटरव्यू के दौरान मिला. उनका मानना है कि मजबूत बुनियाद, नियमित अभ्यास और नयी तकनीकों को सीखने की इच्छा ही सफलता की कुंजी है. उनके पिता मनीष सीसीएल में कार्यरत हैं, जबकि मां स्मिता नारायण पीजीटी शिक्षिका हैं.

कोडिंग का शौक बना करोड़ों के पैकेज का आधार

अंकित कुमार ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही कोडिंग में विशेष रुचि थी. इसी रुचि को उन्होंने अपने करियर की दिशा बनाया. उन्होंने कॉम्पिटेटिव प्रोग्रामिंग में लगातार भाग लिया और डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्म, ऑपरेटिंग सिस्टम, डीबीएमएस तथा अन्य तकनीकी विषयों पर गहन अध्ययन किया. साथ ही कॉलेज की पढ़ाई और इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर तैयारी की. अंकित ने कहा कि कंपनियां केवल डिग्री नहीं, बल्कि समस्या समाधान की क्षमता और व्यावहारिक कौशल को भी परखती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा अनिरुद्ध प्रसाद के प्रोत्साहन और परिवार के सहयोग को दिया. उनके पिता अश्विनी कुमार पलामू एसपी कार्यालय में फैसिलिटी मैनेजर हैं, जबकि मां भावना देवी गृहिणी हैं.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola