अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रांची-टाटा मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

तमाड़ (रांची): थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर लौन्डरा के समीप बुधवार शाम अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये. इनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, चोगागुट्टू निवासी गौरा चांद लोहरा (45) और गुरुवा लोहरा (39) मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रांची से टाटा की ओर जा रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- इंसानों से कम नहीं लंगूरों का प्यार, Palamu Tiger Reserve में दिखती है रिश्तों की अनोखी मिसाल


विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola