ePaper

Transfer-Posting: श्रुति राजलक्ष्मी चक्रधरपुर और सुलोचना मीना पलामू की नयी एसडीओ, 65 अफसरों का तबादला

Updated at : 21 Sep 2024 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मंत्रालय

झारखंड मंत्रालय

Transfer-Posting: पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत श्रुति राजलक्ष्मी और सुलोचना मीना समेत कई अफसरों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. श्रुति राजलक्ष्मी को चक्रधरपुर और सुलोचना मीना को पलामू का एसडीओ बनाया गया है. राज्य सरकार ने 65 अफसरों का तबादला किया है.

विज्ञापन

Transfer-Posting: रांची-राज्य सरकार ने एक बार फिर झारखंड में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया है. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) समेत राज्य सेवा के 65 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहीं श्रुति राजलक्ष्मी चक्रधरपुर की एसडीओ बनायी गयी हैं. सुलोचना मीना को पलामू का एसडीओ बनाया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से 20 सितंबर को ही इस बाबत अधिसूचना जारी की गयी है.

इन अधिकारियों का हुआ है तबादला

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले हो रहे हैं. राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले किए हैं. इनमें पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पदाधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा जिन 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचल अधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी समेत अन्य अफसर हैं. देखिए पूरी लिस्ट.

Also Read: Jharkhand Internet News: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट सेवा, लोगों ने ली राहत की सांस

Also Read: झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी, बोले राजनाथ सिंह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola