ePaper

Ranchi news : श्रम विभाग के कई अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

Updated at : 18 Jul 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : श्रम विभाग के कई अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया गया है. श्रम विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

रांची. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया गया है. श्रम विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. प्रदीप रॉबर्ट मिंज को प्रोन्नति देते हुए जमशेदपुर का अपर श्रमायुक्त बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें अपर श्रमायुक्त दुमका, निदेशक न्यूनतम मजदूरी झारखंड, अपर निदेशक श्रमिक संघ व श्रमायुक्त अनुश्रवण मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. श्रमायुक्त झारखंड अल्पना सिन्हा को संयुक्त श्रमायुक्त-दो, सचिव झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ग कर्मकार कल्याण बोर्ड व निदेशक झारखंड राज्य श्रम संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. झारखंड भवन के प्रभारी सहायक श्रमायुक्त अविनाश कृष्ण को उप श्रमायुक्त रांची, सहायक श्रमायुक्त रांची, कैंटीन मैनेजर रांची व श्रम अधीक्षक रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. धनबाद के श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार को उप श्रमायुक्त बोकारो, सहायक श्रमायुक्त बोकारो थर्मल, श्रम अधीक्षक बोकारो एक व दो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जामताड़ा के श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार का तबादला श्रम अधीक्षक देवघर के रूप में किया गया है. श्री साह को उप श्रमायुक्त दुमका, सहायक श्रमायुक्त देवघर, श्रम अधीक्षक दुमका व श्रम अधीक्षक देवघर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गोड्डा के श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह को सहायक श्रमायुक्त साहेबगंज, खूंटी के श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजूर को अतिरिक्त सहायक श्रमायुक्त रांची व श्रम अधीक्षक सिमडेगा, गिरिडीह के श्रम अधीक्षक रवि शंकर का स्थानांतरण श्रम अधीक्षक चतरा के पद पर किया गया है. उन्हें अतिरिक्त उप श्रमायुक्त हजारीबाग का भी प्रभार दिया गया है. जमशेदपुर-दो के श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर एक के पद पर स्थानांतरित किया गया है. उन्हें उप व सहायक श्रमायुक्त जमशेदपुर भी बनाया गया है. साहेबगंज के श्रम अधीक्षक धीरेंद्रनाथ महतो का तबादला श्रम अधीक्षक गुमला करते हुए उनको गुमला व हजारीबाग के श्रम अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अनिल कुमार रंजन का तबादला श्रम अधीक्षक रामगढ़ व अभिषेक वर्मा को रामगढ़ से श्रम अधीक्षक कोडरमा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola