Ranchi News : ट्रैफिक ब्लॉक के कारण हटिया-झारसुगुड़ा ट्रेन रद्द रहेगी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : ट्रैफिक ब्लॉक के कारण हटिया-झारसुगुड़ा ट्रेन रद्द रहेगी

11 से 26 मई तक तथा 28 एवं 30 मई को रद्द रहेगी

विज्ञापन

रांची. रांची रेल मंडल के कानारोवां-टाटी-परबाटोनिया रेलखंड तथा चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक तथा 28 एवं 30 मई को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (वाया-रांची) 15 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 04 घंटे 30 मिनट विलंब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 24 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 02 घंटे 15 मिनट विलंब से चर्लपल्ली से रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola