ePaper

Tokyo Olympics में प्रदर्शन पर क्या बोलीं Deepika Kumari,क्यों बोले Atanu Das : भारतीय तीरंदाज किसी से कम नहीं

Updated at : 22 Aug 2021 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics में प्रदर्शन पर क्या बोलीं Deepika Kumari,क्यों बोले Atanu Das : भारतीय तीरंदाज किसी से कम नहीं

टोक्यो ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी व उनके पति व प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. दीपिका ने कहा कि आनेवाली प्रतियोगिताओं में वे बेहतर करने का प्रयास करेंगी. अगले ओलिंपिक पर उनका फोकस रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : दुनिया की नंबर वन तीरंदाज दीपिका ने टोक्यो ओलिंपिक में अपने प्रदर्शन पर कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वे और बेहतर करने का प्रयास करेंगी. अगले ओलिंपिक पर उनका फोकस रहेगा. वहीं दीपिका के पति व प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास ने कहा ओलिंपिक में कोरियन तीरंदाज को हराने के बाद पूरे देश को ये लगा होगा कि भारत के तीरंदाज भी किसी से कम नहीं हैं. दीपिका व अतनु रांची पहुंचने पर बातचीत कर रहे थे.

टोक्यो ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी शनिवार को अपने पति अतनु दास के साथ रांची पहुंची. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. अपने घर पहुंचने पर दीपिका कुमारी ने कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है. ये अच्छी बात है कि सभी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. अब आगे आनेवाली प्रतियोगिताओं में वे बेहतर करने का प्रयास करेंगी. दीपिका ने कहा कि अगले ओलिंपिक पर उनका फोकस रहेगा.

Also Read: झारखंड की इस Jail में अनोखी पहल, खुलेंगे शिक्षा के द्वार, उच्च शिक्षा के साथ Computer में दक्ष होंगे बंदी

दीपिका के पति व प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास ने कहा कि वे अपनी मेहनत में कहीं चूक नहीं करते हैं. वे बचपन से सुनते आ रहे थे कि कोरियन तीरंदाजी के राजा होते हैं, क्योंकि वो अच्छा करते भी हैं और पदक भी जीतते हैं, लेकिन इस बार जब उन्होंने उनको हराया, तो पूरे देश को ये लगा होगा कि भारत के तीरंदाज भी किसी से कम नहीं हैं. अतनु ने बताया कि उन्होंने सभी मैच में बेहतर प्रयास किया और अपना बेस्ट दिया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दीपिका और अतनु रांची के रातू स्थित अपने घर गये, जहां पिता शिवनारायण महतो और माता गीता देवी ने बेटी व दामाद का तिलक लगाकर स्वागत किया.

Also Read: झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली के ढेर होने के बाद सक्रिय PLFI एरिया कमांडर जोहान अरेस्ट, हथियार भी बरामद

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola