Jharkhand News : विश्व की नंबर वन तीरंदाज Deepika Kumari कब आ रही हैं रांची, जोरदार स्वागत की तैयारी

भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से तीरंदाज दीपिका के स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मोर्चा के पदाधिकारी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे. दीपिका के साथ मोर्चा के पदाधिकारी उनके गांव रातू तक जायेंगे.
Jharkhand News, रांची न्यूज : विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी (Archer Deepika Kumari) अपने शहर रांची आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वे 21 अगस्त को रांची पहुंचेगी. उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दीपिका का गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा.
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने जानकारी दी है कि 21 अगस्त को झारखंड की गौरव तीरंदाज दीपिका कुमारी अपने शहर रांची आ रही हैं. उनके स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मोर्चा के पदाधिकारी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे. उनके अनुसार दीपिका के साथ मोर्चा के पदाधिकारी उनके गांव रातू तक जायेंगे. आपको बता दें कि दीपिका कुमारी रांची के रातू की रहने वाली हैं.
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी कहते हैं कि राज्य व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान जरूरी है. इससे उनका मनोबल बढ़ता है. वे टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड लौट चुकीं हॉकी खिलाड़ी व ओलिंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भी सम्मानित करेंगे.
आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत से पहले मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी और अतनु दास को पदक जीतने का दावेदार बताया गया था. लेकिन टोक्यो में अतनु को मिश्रित युगल में दीपिका के साथ जोड़ी बनाने का मौका नहीं मिला. तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा था कि महासंघ को टोक्यो ओलंपिक में मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में एक प्रदर्शन के आधार पर उसके साथी के बारे में फैसला नहीं करना चाहिए था.
बता दें कि पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में, प्रवीण जाधव ने 31 वां स्थान हासिल किया, जबकि अतनु 35 वें स्थान पर रहे. इसलिए प्रवीण को मिश्रित टीम स्पर्धा में दीपिका के साथी के रूप में चुना गया. हालांकि, ओलिंपिक में जाने के बाद दीपिका ने अतनु दास के साथ प्रशिक्षण लिया था. अतनु और दीपिका की जोड़ी ने पेरिस विश्व कप स्टेज 3 में भी स्वर्ण पदक जीता था जो टोक्यो ओलंपिक से एक महीने पहले खेला गया था. दीपिका और प्रवीण को टोक्यो ओलंपिक में एन सैन और किम जे देव के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




