Ranchi News : पुलिसकर्मी के घर घुसे चोर, शराब पी और पांच लाख का सामान उड़ा ले गये

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के परम निर्मल नगर निवासी पुलिसकर्मी कामेश्वर नाग के घर में चोरी की घटना हुई. अपराधी ताला तोड़ घर में घुसे और लगभग पांच लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली.
रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के परम निर्मल नगर निवासी पुलिसकर्मी कामेश्वर नाग के घर में चोरी की घटना हुई. अपराधी ताला तोड़ घर में घुसे और लगभग पांच लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. इतना ही नहीं, घर के किचन में बैठ कर चोरों ने शराब भी पी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना ओपी पुलिस जांच में जुट गयी है. कामेश्वर नाग पीसीआर नौ के चालक हैं.
वे 11 दिसंबर को कामडारा स्थित अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गये थे. 16 दिसंबर को जब लौटे, तो घर का ताला टूटा पाया और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े मिले.
कामेश्वर नाग ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे सोने के जेवरात, दो बोरा कांसे का बर्तन, एक बोरा पीतल का बर्तन, 63 हजार रुपये की एलइडी टीवी, जैकेट, साबुन, तेल व कीमती कपड़े की चोरी की गयी है. घटना के संबंध में कामेश्वर की पत्नी अनीता नाग के आवेदन पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मोहल्ले के जितेंद्र सिंह ने कहा कि उनके घर में भी चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




