Ranchi News : रामनवमी में चप्पे-चप्पे पर थी सुरक्षा व्यवस्था, रैफ भी था तैनात

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : रामनवमी में चप्पे-चप्पे पर थी सुरक्षा व्यवस्था, रैफ भी था तैनात

ड्रोन, वीडियोग्राफी , सीसीटीवी के माध्यम से जुलूस पर रखी जा रही थी नजर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. रामनवमी के मद्देनजर राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे. प्रशासन की ओर से ड्रोन, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी के माध्यम से हर जुलूस पर विशेष नजर रखी जा रही थी. कंट्रोल रूम में एक दर्जन से अधिक जवानों को सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने के लिए बैठाया गया था. वे जवान पल-पल का अपडेट वरीय अधिकारियों को दे रहे थे. संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्सन फोर्स (रैफ ) को तैनात किया था. रैफ की महिला व पुरुष की दो कंपनी जुलूस पर नजर रख रहे थे. सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस ( रैप ) , इको, जैप, जैप की महिला जवान, रंगीन पानी का टैंकर, वज्र वाहन, फायर बिग्रेड वाहन, लाठी पार्टी को तैनात किया गया था. मेन रोड से लेकर तपोवन मंदिर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. राजधानी में सुरक्षा के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा व 3500 जवानों को तैनात किया गया था. डीसी मंजूनाथ भजंत्री, डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता आदि दिन भर सुरक्षा का जायजा लेते रहे और सभी डीएसपी से थोड़ी-थोड़ी देर पर क्षेत्र का अपडेट ले रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola