Ranchi News : बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 12:30 AM

विज्ञापन

बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है... जयघोष के बीच रविवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में बाल कांवर यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बाल कांवर यात्रा में उमड़ा उल्लास, खूब लगे जयकारे रांची. बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है… जयघोष के बीच रविवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में बाल कांवर यात्रा निकाली गयी. कांवर यात्रा हटनिया तालाब से निकाली गयी. छोटे-छोटे बच्चे कांवर लेकर रातू रोड चौक होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचे. महाकाल बाबा पर जलाभिषेक किया. यात्रा में शिव पार्वती का जीवंत रूप धरे बाल कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया. वहीं ताशा पार्टी व डीजे की धुन पर भक्त झूमते चल रहे थे. हटनिया तालाब द्वार पर विधायक सीपी सिंह, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू और प्रवक्ता बादल सिंह ने आरती कर कांवर यात्रा को प्रस्थान किया. रास्ते में कई जगहों पर बाल कांवरियाें का स्वागत किया गया. पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर पूर्व आयुक्त जटाशंकर चौधरी, मंदिर के पुजारी मनोज बाबा ने आरती कर सबका स्वागत किया. इस अवसर पर स्वीटी गुप्ता, मीरा गुप्ता, संजना शर्मा, सुधांशु सिंह, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, उर्मिला चौधरी, अर्चना मिर्धा, स्वपना चटर्जी, खुशबू गुप्ता, शुभाशीष चटर्जी, पंकज चौधरी, रीता दुबे, रंजीता पांडेय, राखी कौर, अमन सिंह, गोविंद कुमार और मुरारी मंगल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola