ePaper

Ranchi News : कोयला क्षेत्र में महिलाओं में रहा खासा उत्साह

Updated at : 14 Nov 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

Ranchi News :कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए राय और खलारी इलाके में भी मतदान हुआ. कोयला बहुल इलाकों में मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा.

विज्ञापन

रांची. कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए राय और खलारी इलाके में भी मतदान हुआ. कोयला बहुल इलाकों में मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा. खलारी प्रखंड में 27490 महिला मतदाता हैं. बीते साल से करीब तीन फीसदी अधिक मतदान हुआ. 2019 के विधानसभा चुनाव में 57.64 फीसदी मतदान हुआ था. अधिकांश बूथों पर बारह बजे तक आधा से अधिक मतदाता वोट दे चुके थे. उसके बाद मतदान कुछ धीमा हो गया. क्षेत्र में 60 बूथ हैं. यहां के सात बूथों पर अपराह्न चार बजे तक तथा शेष 53 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. खलारी के बूथ संख्या 31 में इवीएम में खराबी आ जाने के कारण सुबह सात बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका. मतदानकर्मियों के प्रयास के बाद भी मशीन ठीक नहीं हुई. अंततः रिजर्व इवीएम को वोटिंग के लिए लगाया गया, इसके बाद सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ.

कई मतदाता वोट देने से रह गये वंचित

मतदाता सूची में नाम विलोपित कर दिये जाने के कारण प्रखंड के कई बूथों में अनेक लोग मतदान से वंचित रह गये. इन सभी के पास उनका मतदाता पहचान पत्र भी था. कई ऐसे मतदाता भी थे जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में वोट डाला था. लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनके नाम के आगे डिलीटेड लिखा था. वोटर्स हेल्पलाइन एप्प में अपने वोटर आइडी का नंबर डालकर अपना क्रमांक खोजते रहे, लेकिन वहां भी नहीं मिला. अंततः उन्हें निराश लौटना पड़ा. ग्रामीण इलाकों में पुरुषों से ज्यादा महिला की लाइन लंबी रही. बूथ पर पहला वोट डालने के लिए भी मतदाताओं में होड़ लगी थी. सबसे पहले मतदान करने वालों को निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमाण पत्र दिया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola