देश की अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं: जनरल वीके सिंह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 4:57 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम

विज्ञापन

मेसरा. देश की अखंडता से किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता है. राष्ट्रीय हित की चिंता करनेवाली सरकार को ही जनता चुने और राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी करें. उक्त बातें भारतीय सेना के भूतपूर्व सेना अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही. वह खटंगा पंचायत के लालगंज स्थित सूर्य नगर में कर्नल वीरेंद्र कुमार सिंह सभागार में पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आप सभी संगठित रहें. नियोजित ढंग से योजना बनाकर कोई भी निर्णय लें. उन्होंने अन्ना हजारे की आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में उक्त आंदोलन योजनाबद्ध तरीके से किया गया था. नतीजा हुआ कि दिल्ली से कांग्रेस की सरकार उखड़ गयी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने देश को मजबूत बनाने के अलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है. देश हित में कठोर निर्णय लेनेवाली सरकार के साथ हम सभी को खड़ा रहने की जरूरत है. संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने किया. इससे पूर्व सैनिकों ने श्री सिंह का स्वागत किया. मौके पर पूर्व कर्नल वीरेंद्र कुमार सिंह, संजीत सिंह, बलराम सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, दीपक बांका, एसके सिन्हा, अनिल शर्मा, सुनील तिवारी, अमरेंद्र सिंह, एमपी सिन्हा, आरपी सिंह, एपी साहू, जेएल गुप्ता, अशोक कुमार, विशाल कुमार के अलावा टाटीसिलवे व खटंगा के पूर्व सैनिक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola