ePaper

Political news : सीएम के आग्रह को ठुकरा कर केंद्र सरकार ने दिखायी हठधर्मिता : केशव

Updated at : 04 Jul 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Political news : सीएम के आग्रह को ठुकरा कर केंद्र सरकार ने दिखायी हठधर्मिता : केशव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य के सहयोग को नजरअंदाज करने की पुरानी आदत रही है केंद्र की भाजपा सरकार की.

विज्ञापन

रांची. रातू रोड फ्लाइओवर व गढ़वा में सड़क के उदघाटन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड की जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का हम स्वागत करते हैं और इसके लिए झारखंड सरकार तत्पर रहती है. लेकिन, रातू रोड फ्लाइओवर के उदघाटन में केंद्र ने संघीय ढांचा प्रणाली पर प्रहार किया. राज्य के सहयोग को नजरअंदाज करने की पुरानी आदत केंद्र की भाजपा सरकार की रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में आने में असमर्थता जताकर तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, लेकिन उनके आग्रह को ठुकरा कर केंद्र सरकार ने अपनी हठधर्मिता दिखा दी. यह भाजपा की सोच का परिणाम है.

राज्य सरकार की योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं, तो दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी को सम्मान दिया जाता है

श्री कमलेश ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं, तो दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी को सम्मान दिया जाता है. श्री कमलेश ने कहा कि नितिन गडकरी ने पूरे देश की योजनाएं झारखंड के लोगों को गिना दीं. लेकिन, जहां पर वह सभा को संबोधित कर रहे थे, वहां से प्रारंभ हुए रांची-बीजूपाड़ा-कुड़ू फोरलेन के बारे में भी अवश्य बताना चाहिए था कि यह योजना अभी तक क्यों नहीं पूरी हुई है. मांडर के निकट पुल बना नहीं है, उसमें गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है. महज चार वर्षों के अंदर एनएच-75 की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. उन्होंने कहा कि भाजपा भले रातू रोड फ्लाइओवर योजना की स्वीकृति की वाहवाही लूटने की कोशिश करे, लेकिन सच्चाई है कि विकास के लिए दृढ़ संकल्पित महागठबंधन सरकार ने योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से पूरा सहयोग किया. आज समय है कि राज्य के साथ दोहरे मापदंड से परे हटकर झारखंड में विकास की योजनाओं के लिए केंद्र सहयोग करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola