EXCLUSIVE: अब एक ही मैटेरियल से कोरोना की जांच और इलाज, BIT मेसरा के डॉ अभिमन्यु देव ने किया कमाल

रांची के मेसरा स्थित बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) के प्रोफेसर ने ऐसा मैटेरियल खोजा है, जिससे सस्ते में कोरोना की जांच होगी. इसी मैटेरियल से कोरोना की दवा भी तैयार होगी.
रांची: वैश्विक महामारी कोरोना ने जब दस्तक दी, तो भारत में जांच या इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी. लेकिन, हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी से भारत को निजात दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की. टेस्टिंग किट बनाये. वैक्सीन तैयार किये. स्वास्थ्यकर्मियों ने इसमें योगदान दिया और मुफ्त में अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड कायम किया.
झारखंड ने भी कोरोना से जंग में अपना योगदान दिया. भले राज्य में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो, लेकिन यहां के वैज्ञानिक कोरोना का इलाज ढूंढ़ने में भी सफलता के करीब हैं. राजधानी रांची के मेसरा स्थित बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के एक प्रोफेसर ने एक ऐसा मैटेरियल तैयार किया है, जिससे सस्ते में कोरोना की जांच होगी. साथ ही इसी मैटेरियल से कोरोना की दवा भी तैयार होगी.
बीआईटी मेसरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिमन्यु देव ने अगस्त 2020 में इस अहम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से उनके प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है. डीएनए बेस्ड एप्टामर आधारित उनके जंच किट का भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (आईएलएस) में सफल परीक्षण हो चुका है. हालांकि, इस डीएनए बेस्ड मैटेरियल को बीआईटी मेसरा में ही तैयार किया गया है.
Also Read: झारखंड देगा कोरोना की जांच का सबसे सस्ता किट, BIT मेसरा के डॉ अभिमन्यु और डॉ वेंकटेशन कर रहे हैं शोध
फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ देव ने कहा है कि आईएलएस भुवनेश्वर में कोरोना जांच का सफल परीक्षण हो चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह वरदान साबित होने वाला है, क्योंकि इस मैटेरियल से कोरोना की जांच पर अधिकतम 300 रुपये खर्च आयेगा. डॉ देव ने कहा है कि इसी मैटेरियल से कोरोना के इलाज की दवा भी बन जायेगी. इस दिशा में भी काम चल रहा है. दवा बनाने वाली कंपनियों से इस पर चर्चा चल रही है.
डॉ अभिमन्यु देव ने बताया कि उनका जांच किट स्पेक्ट्रोफोटोमेट्री आधारित है. इसमें क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों को मेजर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रोफोटोमेट्री एक उपकरण है, जिसमें डीएनए बेस्ड सॉल्यूशन और वायरस को डाला जाता है. वायरस को डालते ही सॉल्यूशन वायरस को बाइंड करना शुरू कर देता है. जितनी ज्यादा बाइंडिंग होती है, उतना ही अधिक कलर सामने आता है. इससे पता चलता है कि संक्रमण किस स्तर तक फैल चुका है.
डीएनए बेस्ड मैटेरियल पर रिसर्च करने वाले डॉ अभिमन्यु देव ने कहा है कि इस मैटेरियल का इस्तेमाल दवा की तरह भी हो सकेगा. इसी तकनीक से कोरोना के इलाज की दवा भी बन सकती है. उन्होंने कहा कि आरबीडी प्रोटीन के माध्यम से वायरस हमारे सेल में इंटर करता है. डायग्नोसिस सॉल्यूशन आरबीडी को पकड़ता है. अगर आरबीडी प्रोटीन को ब्लॉक कर दिया जाये, तो यह संक्रमण को रोकने में कारगर होगा. इसे कैप्सूल या इंजेक्शन किसी भी फॉर्म में तैयार किया जा सकता है.
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रभातखबर डॉट कॉम (prabhatkhabar.com) ने 21 अगस्त 2020 को सबसे पहले डॉ देव के रिसर्च के बारे में जानकारी दी थी. तब डॉ देव ने कहा था कि एप्टामर आधारित उनके टेस्ट किट से कोरोना की जांच 80 फीसदी तक सस्ती हो जायेगी. बता दें कि डॉ देव वर्ष 2007 से बीआइटी मेसरा में सेवा दे रहे हैं. वह संक्रामक रोग, बायोडीग्रेडेबल पॉलिमर्स, फार्मास्यूटिकल नैनोटेक्नोलॉजी, स्क्रीनिंग एंड इवैल्युएशन ऑफ सिंथेटिक एंड नैचुरल एंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड्स, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, नैनोमैटेरियर एंड बायोमैटेरियल सिंथेसिस, ड्रग डिलीवरी एंड वैक्सीन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर शोध करते हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




