सीआइएसएफ ने लोहा स्क्रैप से लदा टेंपो पकड़ा

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 12 Nov 2025 8:24 PM

विज्ञापन

सीआइएसएफ बल की सतर्कता से मंगलवार की देर रात एक बिना नंबर का लोहे का स्क्रैप लदा टेंपो पकड़ा गया.

विज्ञापन

खलारी. सीआइएसएफ बल की सतर्कता से मंगलवार की देर रात एक बिना नंबर का लोहे का स्क्रैप लदा टेंपो पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार देर रात सीआइएसएफ की गश्ती टीम ने खलारी थाना क्षेत्र के भूतनगर के समीप एक संदिग्ध टेंपो को गुजरते देखा. जवानों ने वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक टेंपो छोड़ अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया. सीआइएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान वाहन से करीब 150 किलो लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया. जिसके बाद स्क्रैप सहित टेंपो को खलारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola