ePaper

Jharkhand Weather Forecast: नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 3-4 दिनों में 40 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Updated at : 11 Apr 2023 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 3-4 दिनों में 40 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

झारखंड में भीषण गर्मी की शुरुआत होने वाली है. अगले तीन चार दिनों में रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: अगले तीन से चार दिनों में झारखंड का अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ सकता है. मौसम केंद्र के इस पूर्वानुमान के मुताबिक अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं.

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची का तापमान तीन-चार दिनों के अंदर ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मालूम हो कि अभी राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान अभी से ही 40 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है.

जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना

बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि इस सप्ताह उत्तर भारत के राज्यों (जिसमें झारखंड भी शामिल है) में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण मौसम सुहावना था, लेकिन अब फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
गर्मी में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या

गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या, जो लोगों को झेलनी पड़ती है, वह पानी की किल्लत है. झारखंड के विभिन्न जिलों के गांवों में गर्मी शुरू होने से पहले ही लोगों को पानी की समस्या होनी शुरू हो चुकी है. अब तो प्रचंड गर्मी के शुरू होने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को अपनी समस्याओं को समाधान कर लेना चाहिए.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola