Ranchi News : दो साल बाद भी सिलेबस नहीं मिला, प्लस टू स्कूलों में 39 प्राचार्यों की नियुक्ति रुकी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : दो साल बाद भी सिलेबस नहीं मिला, प्लस टू स्कूलों में 39 प्राचार्यों की नियुक्ति रुकी

Ranchi News : जेपीएससी में 59 प्लस टू स्कूलों में 39 प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया सिलेबस नहीं रहने के कारण दो साल से रुकी पड़ी है.

विज्ञापन

रांची. जेपीएससी में 59 प्लस टू स्कूलों में 39 प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया सिलेबस नहीं रहने के कारण दो साल से रुकी पड़ी है. सिलेबस नहीं रहने से आयोग परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सेट करने में असमर्थ है. जेपीएससी सिलेबस को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग को कई बार स्मार पत्र भेज चुका है. लेकिन 10 विषयों का सिलेबस अब तक आयोग को नहीं भेजा गया है. आयोग ने इसकी जानकारी राज्य सरकार और राजभवन को भी दी है.

विभाग ने सिर्फ 12 विषयों का दिया सिलेबस

जानकारी के अनुसार, जेपीएससी ने मई, 2023 में विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया था. जेपीएससी ने चार मई 2023 को सूचना जारी कर अभ्यर्थियों से कहा था कि विभाग ने नियुक्ति के लिए 12 विषयों का सिलेबस उपलब्ध कराया है. शेष विषयों का सिलेबस नहीं दिया गया. आयोग ने इसकी लिखित जानकारी दी. बताया जाता है कि कई अभ्यर्थियों ने अन्य विषयों की भी जानकारी भरी है. जिसे देखते हुए विभाग से अन्य विषयों के लिए भी सिलेबस देने का आग्रह किया गया. सिलेबस मिलने के बाद ही आयोग आगे की कार्रवाई करेगा. सिलेबस की प्रत्याशा में आयोग ने एक बार आवेदन की तिथि भी बढ़ायी थी, लेकिन दो साल बाद भी सिलेबस नहीं मिला.

दो पेपर की होगी परीक्षा

प्राचार्य की नियुक्ति के लिए दो पेपर की परीक्षा होगी. प्रथम पेपर 200 अंकों का सामान्य अध्ययन (स्नातक स्तरीय) का होगा. इसके लिए तीन घंटे का समय होगा. जबकि 300 अंकों की द्वितीय पेपर की परीक्षा होगी. इसमें अभ्यर्थी द्वारा स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में चयनित विषय के प्रश्न रहेंगे. इसके लिए भी तीन घंटे का समय दिया गया है. प्रथम और द्वितीय पेपर में प्राप्त अंक के आधार पर ही मेधा सूची तैयार की जायेगी. दोनों पेपर में योग के रूप में अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत तथा एसटी-एससी अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola