ePaper

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बोलीं झारखंड की सिंगर-एक्ट्रेस मोनिका मुंडू : ये जोश अच्छा नहीं है...

Updated at : 14 Jun 2020 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बोलीं झारखंड की सिंगर-एक्ट्रेस मोनिका मुंडू : ये जोश अच्छा नहीं है...

sushant singh rajput, MS Dhoni The Untold Story, Monica Mundu : सुशांत सिंह राजपूत बेहद जिंदादिल इंसान थे. महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभाने वाले इस शिक्षित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार ने आत्महत्या कर ली, इस पर विश्वास नहीं होता. काश कि यह खबर गलत हो. अफवाह हो. समझ नहीं आता कि आखिर इतने संवेदनशील कलाकार ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया. अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ में उन्होंने बच्चों को, छात्रों को युवाओं को मजबूत बनने का संदेश दिया था. और खुद इतने कमजोर पड़ गये कि अपनी जान ही दे दी. यह कहना है नागपुरी फिल्मों की सीनियर एक्ट्रेस और झारखंड की लता मंगेशकर कही जाने वाली गायिका मोनिका मुंडू का.

विज्ञापन

रांची : सुशांत सिंह राजपूत बेहद जिंदादिल इंसान थे. महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभाने वाले इस शिक्षित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार ने आत्महत्या कर ली, इस पर विश्वास नहीं होता. मन व्यथित हो गया है. काश कि यह खबर गलत हो. अफवाह हो. समझ नहीं आता कि आखिर इतने संवेदनशील कलाकार ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया. अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ में उन्होंने बच्चों को, छात्रों को युवाओं को मजबूत बनने का संदेश दिया था. और खुद इतने कमजोर पड़ गये कि अपनी जान ही दे दी. यह कहना है नागपुरी फिल्मों की सीनियर एक्ट्रेस और झारखंड की लता मंगेशकर कही जाने वाली गायिका मोनिका मुंडू का.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से मोनिका मुंडू सन्न रह गयी हैं. prabhatkhabar.com से बातचीत में उन्होंने कहा कि कलाकार बेहद संवेदनशील होता है. वह प्यार का भूखा होता है. कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाता. सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में भी जरूर ऐसा कुछ हुआ होगा कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया. मेरा मानना है कि सुशांत सिंह जैसे कलाकारों को कभी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए. वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं. यदि ऐसे कलाकार इतने कमजोर हो जायेंगे, तो समाज में गलत संदेश जायेगा.

मोनिका मुंडू ने कहा कि उन्होंने ऐसा कदम नहीं उठाया होता, तो अच्छा था. वह एक बेहतीन अदाकार थे. उनका इस तरह से चले जाना फिल्म जगत के लिए, उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी क्षति है. इस कमी को कोई पूरा नहीं कर पायेगा. उन्होंने कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रही कि हो क्या रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है. इतने अच्छे कलाकार इस दुनिया से क्यों चले जा रहे हैं. अभी इरफान खान जैसे बेहतरीन अदाकार का निधन हो गया. अब सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जान दे दी. ऐसा नहीं होना चाहिए.’

Also Read: Sushant Singh Rajput, Breaking News : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्‍महत्‍या

‘एमएस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में किरदार निभाने वाली मोनिका मुंडू ने कहा कि आत्महत्या करना आसान बात नहीं है. हिम्मत की जरूरत होती है अपनी जान देने के लिए. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वह उनकी फिल्म ‘छिछोरे’ देख रहीं थीं. इस फिल्म में सुशांत ने अपने अभिनय के जरिये अपने घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले युवाओं को बेहतरीन संदेश दिया है. इस फिल्म को देखने के बाद इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली. मुझे इतना बुरा लग रहा है, तो उनके फैंस को कितना बुरा लग रहा होगा.

मोनिका मुंडू ने कहा कि एमएस धौनी के जीवन पर बनी फिल्म में उन्होेंने अभिनय जरूर किया, लेकिन सुशांत से उनका बहुत वास्ता नहीं पड़ा. बावजूद इसके उन्होंने इतना जरूर जाना कि वह एक बेहतरीन इंसान थे. जिंदादिल इंसान थे. उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘छिछोरे’ फिल्म जरूर देखनी चाहिए. श्रीमती मुंडू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते हैं. यदि आज आपके जीवन में बुरा हो रहा है, तो याद करिये कि कभी आपने अच्छे दिनों का आनंद भी लिया होगा. आज का बुरा वक्त भी बीत जायेगा. इससे हार मानकर खुद को खत्म कर लेना उचित नहीं है. यह जोश अच्छा नहीं है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola