मैक्लुस्कीगंज में दोपहर बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज में दोपहर बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की

मैक्लुस्कीगंज में दूसरे दिन भी छाया कोहरा बढ़ी कनकनी.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में दूसरे दिन भी छाया कोहरा बढ़ी कनकनी. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घना कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है. घने कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर देखने को मिला. घना कोहरा से मालवाहक रेल की गति धीमी रही, वहीं धुंध का कहर सड़क यातायात पर भी पड़ा, वाहन चालकों को लाइट जला कर चलाना पड़ा. विजिबिलिटी लगभग 5 से 10 मीटर रही. कोहरे का असर सुबह प्रातः साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ जो लगभग 12 बजे तक रहा. विजिबिलिटी सामान्य होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि कोहरे से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है. शनिवार की सुबह लगभग छह बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. जगह जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. दोपहर लगभग बारह बजे सूरज निकला व खिली धूप से आमजनों को राहत मिली .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola