खाना बनाने का शौक है तो दिखाइए अपनी पाक कला, सनराइज मसाला ला रहा ‘रसोई के धुरंधर’ प्रतियोगिता
कुकिंग प्रतियोगिता की सांकेतिक तस्वीर
सनराइज मसाला 'रसोई के धुरंधर' प्रतियोगिता के साथ अपनी पाक कला दिखाने का मौका दे रहा है. अपनी सिग्नेचर डिश तैयार करें, उसका वीडियो और रेसिपी व्हाट्सएप पर भेजें और आकर्षक पुरस्कार जीतें.
रांची: यदि आपको खाना बनाने का शौक है और अपनी पाक कला को लोगों के सामने लाना चाहते हैं, तो सनराइज मसाला आपके लिए ‘सनराइज रसोई के धुरंधर’ प्रतियोगिता लेकर आया है. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी खास सिग्नेचर डिश तैयार करनी होगी.
प्रतिभागियों को अपनी तैयार डिश का वीडियो और उसकी पूरी रेसिपी अपने नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ व्हाट्सएप नंबर 9304954239 पर भेजनी होगी. प्रतिभागियों की ओर से भेजी गयी रेसिपी का चयन विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा.
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों की रेसिपी को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा. इसके साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.
प्रतियोगिता में भाग लेने और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सनराइज मसाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @sunrise_masale के बायो को देखा जा सकता है. इच्छुक प्रतिभागी अपनी खास डिश तैयार कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए