ePaper

सुदेश महतो को धमकी मामले में कार्रवाई की मांग

Updated at : 29 Aug 2020 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
सुदेश महतो को धमकी मामले में कार्रवाई की मांग

सुदेश महतो को धमकी मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने आजसू प्रमुख एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को फोन पर अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिये जाने पर यह बातें कहीं.

उन्होंने इस मामले में सरकार से अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है. श्री साहू ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गयी है. पिछले सात महीनों के दौरान अपराधियों द्वारा विशेषकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

श्री साहू ने कहा कि श्री सुदेश महतो को मिली धमकी यह साफ दर्शाता है कि कैसे इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola