ePaper

अपर बाजार की स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में चलने को मजबूर लोग

Updated at : 24 Jul 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
अपर बाजार की स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में चलने को मजबूर लोग

शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में से एक अपर बाजार के विभिन्न जगहों पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी है. स्ट्रीट लाइटें या तो पूरी तरह बंद हैं या टिमटिमा रही हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है.

विज्ञापन

रांची. शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में से एक अपर बाजार के विभिन्न जगहों पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी है. स्ट्रीट लाइटें या तो पूरी तरह बंद हैं या टिमटिमा रही हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है. किशोरी यादव चौक से ग्वाला टोली जाने वाले रास्ते से प्यादा टोली, महावीर चौक, कला संगम, गांधी चौक से शहीद चौक तक जाने वाली सड़कों में दर्जनों स्ट्रीट लाइट खराब हैं. जिसके कारण लोग अंधेरा में चलने को मजबूर हैं. कई जगहों पर सड़क खराब होने के कारण रात में चलना और भी मुश्किल हो जाता है.

चोरी, छिनतई का रहता है डर

स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया कि कुछ स्ट्रीट लाइट महीने भर से तो कुछ हफ्ते भर से खराब पड़ी हैं. अंधेरा की वजह से लोगों को आवाजाही में तो दिक्कत होती ही है, चोरी, छिनतई, छेड़खानी जैसी घटनाएं घटने का भी डर रहता है. बारिश के दिनों में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं. सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से अंधेरा में गड्ढों का पता नहीं चलता है, जिससे बाइक सवार गिर जा रहे हैं.

ठीक करायी जा रहीं हैं स्ट्रीट लाइटें : उप प्रशासक

रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मिलने पर एक से दो दिन में उन्हें ठीक किया जा रहा है. नगर निगम की टीम लगातार शहर में निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटें ठीक कर रही है. अगर उस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या है, तो उसे जल्द ठीक करा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola